हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक पुनीत (25) की मौत हो गई। उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के वाहनपुर गांव के पास आज सुबह करीब 7:30 बजे हुई। मृतक की पहचान गांव थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी पुनीत पुत्र हेमंत के रूप में हुई है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क पर पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अविवाहित था मृतक युवक… परिजनों ने बताया कि पुनीत अलीगढ़ के इगलास स्थित एक दूध प्लांट में नाइट ड्यूटी कर अपने घर सलेमपुर लौट रहा था। वाहनपुर के पास यह हादसा हुआ। मृतक का अविवाहित था। घटना के बाद उसके परिवार में मातम छा गया।
https://ift.tt/uCeS67V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply