DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी में हाई टेंशन लाइन से छूकर डंपर जला, VIDEO:जगतपुर में पत्थर उतारते समय हुआ हादसा, चालक बाल बाल बचा

मैनपुरी जिले के जगतपुर में शनिवार सुबह एक ट्रक डंपर में आग लग गई। यह घटना बिछवां थाना क्षेत्र के जगतपुर में हुई, जब डंपर हाई टेंशन बिजली लाइन से छू गया। डंपर पीडब्ल्यूडी के लिए सड़क निर्माण सामग्री लेकर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थर उतारते समय डंपर का ऊपरी हिस्सा दबाव के कारण ऊपर उठ गया और हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इससे निकली चिंगारी ने डंपर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि यह हादसा वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर भोगांव के क्षेत्र अधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी, थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि डंपर चालक हीरा सिंह, पुत्र लाल सिंह, निवासी डबरा, जिला ग्वालियर इस हादसे में सुरक्षित बच गए। यह घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग को भी दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


https://ift.tt/hg2Enfp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *