DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विधवा महिला ने एसएसपी से की धोखाधड़ी की शिकायत:प्रधान प्रतिनिधि पर 3.39 लाख रुपए हड़पने का लगाया आरोप

अयोध्या के थाना खण्डासा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अटेसर की रहने वाली एक बेसहारा विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी, गबन और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता सरोज कुमारी पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार उनके पुत्र की 25 सितंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पुत्र की मृत्यु के बाद किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 16 जून 2025 को 4,96,000 रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में आई थी। सरोज कुमारी अशिक्षित और असहाय होने के कारण गांव के प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार शुक्ला के झांसे में आ गईं। आरोप है कि विजय कुमार शुक्ला ने अधिक ब्याज का लालच देकर एफडी कराने के नाम पर 5,04,000 रुपये ले लिए। बाद में पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर केवल 95,000 रुपये की एफडी कराई और पासबुक अपने पास रख ली। जब पीड़िता को घर बनवाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तब सच्चाई सामने आई। पीड़िता के अनुसार दबाव बनाने पर आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति के माध्यम से लगभग 70,000 रुपये लौटाए, लेकिन शेष 3,39,000 रुपये हड़प लिए। 31 जनवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल फोन लेकर उसे फॉर्मेट कर दिया ताकि कोई सबूत न बच सके। 2 फरवरी 2026 को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता और उसका पुत्र लगातार भय के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे। पीड़ित महिला ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जांच कराई जाएगी जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाहीं कि जाएगी।


https://ift.tt/Yh5SPk6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *