DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छठ को ले रेलवे स्टेशन पर बढ़ा यात्रियों का दबाव

सिटी रिपोर्टर | जहानाबाद छठ पर्व में घर वापस लौटने वालों की पिछले कई दिनों से यहां से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों के अलावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ से स्थिति असहज होती दिख रही है। दूर-दराज के शहरों से पर्व पर कई लोग बिना रिजर्वेशन अपने घरों को लौट रहे हैं। घोसी के एक यात्री ने बताया कि वह चेन्नई से बिना रिजर्वेशन के जनरल बॉगी में भारी मुश्किलों के बीच छठ को लेकर अपने गांव लौटे हैं। ऐसे ही कोई दिल्ली तो कोई मुंबई तो कोई अहमदाबाद व सूरत से वापस अपने घर छठ के लिए लौटे हैं। लेकिन लगभग सभी की यात्रा के दौरान ऐसा ही हाल हुआ है। बिना रिजर्वेशन टिकट के हजारों मील की यात्रा के बाद भी कई लोगों को अपने घर लौटने की खुशी उनके चेहरे पर बरबस झलक रही थी। जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर पटना व गया से आने वाली ट्रेनो में पिछले कुछ दिनों से काफी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि कई लोग अन्य जगहों पर जाने के लिए भी ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। पीजी रेलखंड से गुजरने वाली हर ट्रेनों में यात्री पूरी तरह ठूंस के सवार हो रहे हैं। जितने यात्री ट्रेन से उतर रहे हैं, उतने ही यात्री ट्रेन में सवार भी होने को भी बेताब दिख रहे हैं। इस कारण रेलवे परिसर में मेले जैसा दृश्य बना रह रहा है। इधर भीड़ बढ़ने को लेकर रेलवे पूरी तरह से अलर्ट पर है। इधर रेलवे ने स्टेशन पर सुरक्षा इंतजामात बढ़ा दिया है। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए ट्रेन व प्लेटफार्म पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। जीआरपी व आरपीएफ के सुरक्षा कर्मी लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं। प्लेटफार्म पर उद्घोषणा से यात्रियों को किया जा रहा सतर्क यात्रियों को सर्तक करने के लिए लगातार उदघोषणा प्रणाली से संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा भीड़ के कारण यात्री ट्रेन से उतर पाये या नहीं, इसकी भी मॉनिटरिंग की जा रही है। बावजूद भीड़ के कारण मात्र दो मिनट का ठहराव जहानाबाद स्टेशन पर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है। कई दफे अत्यधिक भीड़ की वजह से चेन पुलिंग भी हो रही है। इधर छठ को लेकर रेलवे द्वारा चिन्हित रेलवे फाटक पर भी बल के तैनाती का आदेश दिया गया है। छठ घाट के पास वाले रेलवे फाटक पर ट्रेन का स्पीड मध्यम रखने व लगातार हॉर्न बजाने को कहा गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि भीड़ के मदेनजर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेनों में भी सुरक्षा बल पूरी मुश्तैदी से संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। नशाखुरानी गिरोह व पाकेटमार पर नजर रखने के लिए सादे लिवास में भी पुलिस को लगाया गया है। कुल मिलकार इन दिनो रेलवे स्टेशन पर भीड़ से स्थिति पूरी तरह से असहज होती दिख रही है।


https://ift.tt/sPRwotK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *