DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:2 अवैध अस्पताल, एक पैथोलॉजी सेंटर, एक क्लीनिक और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

गोंडा में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत जिले में 2 अवैध अस्पताल, एक पैथोलॉजी सेंटर, एक क्लीनिक और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया है। कटरा बाजार क्षेत्र में 2 अवैध अस्पताल, एक पैथोलॉजी और एक क्लीनिक सील किए गए। वहीं, बेलसर क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई की गई। विभाग ने नियमों का उल्लंघन कर रहे अन्य अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथोलॉजी संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं। सील किए गए सभी केंद्रों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में इस तरह के अवैध संचालन से मरीजों के जीवन से खिलवाड़ न हो। यह कार्रवाई कटरा बाजार में एक अवैध अस्पताल में हुई घटना के बाद शुरू की गई। यहां एक सेवानिवृत्त नर्स ने अपने घर पर एक महिला की डिलीवरी कराई थी। इस दौरान महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक नवजात की मौत हो गई और दूसरा गंभीर स्थिति में था। इस घटना के बाद गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतलाल पटेल ने पूरे जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त सीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है और अवैध केंद्रों पर कार्रवाई कर रही है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि अवैध रूप से संचालित सभी केंद्रों को सील कर दिया गया है। संबंधित मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के जीवन से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. पटेल ने अवैध रूप से अस्पताल, क्लीनिक या पैथोलॉजी सेंटर चला रहे लोगों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे संचालक विभाग की कार्रवाई से पहले स्वयं अपने केंद्र बंद कर लें, अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/ExOYtGW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *