DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट में धान मिल में फंसने से मजदूर की मौत:प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता की मांग, जांच में जुटी पुलिस

चित्रकूट के रामनगर में शनिवार सुबह 10;30 बजे एक मजदूर की धान दरने वाली मिल मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्ररी में हड़कंप मच गया। साथी मजदूरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्राम रामनगर में एक किसान के घर पर धान दराई का काम चल रहा था। इसी दौरान मिल मशीन पर हेल्पर के तौर पर काम कर रहे लगभग 50 वर्षीय मजदूर अचानक मशीन की चपेट में आ गए। मशीन में बुरी तरह फंसने से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशांबी के किशुनपुर निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह हर साल धान के मौसम में मजदूरी के लिए रामनगर क्षेत्र आते थे और लंबे समय से इस काम से जुड़े हुए थे। ट्रैक्टर मालिक दुर्गा शंकर गुप्ता ने बताया कि उनके यहां धान दराई का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद मशीन बंद कर दी गई, लेकिन तब तक मजदूर की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मशीन संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


https://ift.tt/R3fOzBC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *