हापुड़ के बाबुगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपेड़ा में शनिवार सुबह करीब 7:32 बजे एक युवक का शव उसके घर के बाहर मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू कश्यप पुत्र सलेक चंद के रूप में हुई है। सोनू मजदूरी का काम करता था। परिवार के अनुसार, सोनू के पिता सलेक चंद के तीन बेटे (सुधीर, जीतू, सोनू) और दो बेटियां हैं, जो सभी विवाहित हैं। बीती रात सोनू पड़ोस में एक शादी की दावत में शामिल हुआ था। रात भर बाहर रहने के बाद सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को बताया युवक शराब पीने का आदी था थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सुधीर ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया, जिस पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सोनू शराब पीने का आदी था और अक्सर अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करता था। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब के सेवन से उल्टी होने के बाद वह घर के बाहर आया और वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
https://ift.tt/vxGlCDT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply