हरदोई जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना एक तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से हुई। मृतकों की पहचान फतियापुर निवासी 20 वर्षीय आदर्श अवस्थी, उनकी 23 वर्षीया बहन मधु अवस्थी और बावन चुंगी निवासी कामिनी पाण्डेय के रूप में हुई है। ये तीनों मोटरसाइकिल (UP 30 CA 5328) पर सवार होकर हरदोई की ओर जा रहे थे। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए… हादसा सुरसा क्षेत्र के फार्म पुरवा के पास ढोलिया चौराहा के निकट हुआ। सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डम्पर (UP 30 CT 6385) ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सुरसा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त डम्पर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने फरार डम्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गहन जाँच के निर्देश दिए हैं।
https://ift.tt/o5srGP0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply