DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी की बड़ी खबरें:पूर्व IPS की पत्नी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत मंजूर; भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी FIR

आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर की वाराणसी कोर्ट ने अग्रिम जमानत मंजूर कर ली। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने यह आदेश दिया है। अदालत ने 50-50 हजार रुपए की दो जमानत एवं बंधपत्र देने पर यह फैसला दिया है। इस दौरान अंबरीश सिंह भोला के अधिवक्ता ने इस जमानत अर्जी का विरोध भी किया पर कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली। बता दें की भाजपा नेता अंबरीश सिंह भोला ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी और आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूतन ठाकुर पर 9 दिसंबर 2025 को चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़िए पूरी खबर जिम धर्मांतरण मामले में 8 आरोपी 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, मिर्जापुर पुलिस करेगी पूछताछ मिर्जापुर के चर्चित जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिम में आने वाली लड़कियों की AI से अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 8 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक पुलिस कस्टडी पर भेज दिया है। पुलिस अब इन सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। इसके बाद इनके नेटवर्क और फंडिंग का खुलासा होगा। कोर्ट ने शुक्रवार को पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए यह रिमांड मंजूर की है। धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार मौलवी खलीलुर्रहमान की भूमिका की विशेष जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, सात राउंड फायरिंग
मेरठ में बदला लेने के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में असलम और शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। असलम को तीन गोली लगी थी। उसको दिल्ली रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी रात 10 बजे मौत हो गई। वहीं शोएब का इलाज मेरठ में ही चल रहा है। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म इलाके की है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। नौचंदी पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें आहद और आमिर सहित 4 अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…
बांदा में अतिक्रमण हटाते समय 3 मंजिला घर पोकलैंड पर गिरा, ड्राइवर गंभीर; व्यापारियों में आक्रोश बांदा में शुक्रवार को बबेरू मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई चल रही थी। जिसमें एक पोकलैंड मशीन 3 मंजिला घर तोड़ रही थी। तभी घर भरभरा करके पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा। जिससे ड्राइवर मलबे में दब गया। जिसे निकालने के लिए 2 बुलडोजर 30 मिनट में मलबा हटाकर बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबेरू मुख्य चौराहे के पास सुंदरीकरण कार्य के तहत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चलाया जा रहा था। पोकलैंड मशीन के ऊपर मकान गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
सीतापुर में सरकारी स्कूल में मिला टीचर का शव, सेवा समाप्ति नोटिस के बाद डिप्रेशन में थे; नहीं आ रहा था वेतन सीतापुर के भागीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक का शव मिला। वह विद्यालय में ही रहते थे। 5 फरवरी को उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस मिला था। उन्हें फर्जी शिक्षक माना गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी विद्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। जिस कारण पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मामला बिसवां कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/CJre4Wa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *