फिल्म के बारे में जानिए फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को नीरज पांडेय और रीतेश शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा और श्रद्धा दास प्रमुख किरदारों में नजर आ रहे हैं। इसका टीजर तीन दिन पहले रिलीज हुआ है। फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। टीजर में मनोज बाजपेयी सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिन्हें दिल्ली में ‘पंडत’ के नाम से जाना जाता है। फिल्म में उन्हें एक बदनाम पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है। टीजर के मुताबिक, दीक्षित 20 साल पहले सब-इंस्पेक्टर के रूप में भर्ती हुए थे। अपने कारनामों की वजह से उन्हें बार-बार डिमोट किया गया। एक बार वो घायल लड़की को बचाने के चक्कर में बुरी फंस जाते हैं, जिससे उनकी जिंदगी बदल जाती है। नीरज पांडेय वही निर्देशक हैं, जिन्होंने एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी और बेबी जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म को लेकर यूपी में हो रहे विरोध से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/BRg7hIe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply