DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रेनों में अब मिलेंगे साफ-खुशबूदार बेडरोल:42 लंबी दूरी की ट्रेनों में नई व्यवस्था, वापसी यात्रा में नहीं होगा इस्तेमाल किया गया लिनेन

लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब साफ और खुशबूदार बेडरोल मिलेंगे। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए बेडरोल व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब इस्तेमाल किया गया लिनेन वापसी यात्रा में दोबारा नहीं दिया जाएगा। शुरुआती के साथ अंतिम स्टेशन से भी होगा लिनेन लोड रेलवे ने फैसला किया है कि अब बेडरोल सिर्फ शुरुआती स्टेशन से ही नहीं, बल्कि ट्रेन के अंतिम स्टेशन पर भी लोड किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यात्रा के दौरान इस्तेमाल हुआ कंबल और चादरें वापस यात्रियों को न मिलें और हर सफर में ताजा व साफ लिनेन उपलब्ध कराया जा सके। 42 ट्रेनों में पहले चरण में लागू इस नई व्यवस्था को पहले चरण में देशभर की 42 लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे से होकर गुजरने वाली 10 प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। इनमें आसनसोल–गोंडा, लखनऊ–चंडीगढ़ और जयनगर–नई दिल्ली जैसी ट्रेनें प्रमुख हैं। यात्रियों को मिलेगा बेहतर सफर अनुभव रेलवे का कहना है कि इस फैसले से न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि यात्रियों का सफर अनुभव भी पहले से कहीं बेहतर होगा। खासतौर पर रात की यात्रा करने वाले यात्रियों को साफ बेडरोल से बड़ी राहत मिलेगी।


https://ift.tt/hQBRqg3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *