गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद खून से लथपथ शव को खेत मे फेंक दिया। शनिवार सुबह खेत में किसानों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान युवक प्रधान राजू निषाद और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे एरिया को सील कर दिया है। मामले की तलाश में जुट गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि युवक के सीने में चाकू फंसा हुआ था। पेट और शरीर के अन्य के हिस्से पर घाव के कई निशान मिले हैं। कपड़े खून से सने हुए थे। 3 तस्वीरें देखिए…
मामला पेवनपुर गांव के सिवान का है। एक अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी और उसके सीने में चाकू भी मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने सुबह करीब 22 वर्षीय युवक का शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के शरीर पर चाकू के कई घाव थे और एक चाकू उसके सीने में ही फंसा हुआ था। गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय और नौसड़ चौकी इंचार्ज कमलेश प्रताप सिंह अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और घटना की गहन जांच करने का प्रयास कर रही है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
https://ift.tt/4AWexU5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply