DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतापगढ़ में ट्रक की टक्कर से युवती की मौत:आरोपी चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक ट्रक ने युवती को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रतापपुर गांव निवासी सोनी सरोज (19 वर्ष) पुत्री संजय सरोज के रूप में हुई है। बाजार की ओर से घर आ रही थी। तभी गोंदही के पास पीछे से आ रही ट्रक उस रौंदती हुई आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में मनोज कुमार तोमर ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।


https://ift.tt/9TMSpyo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *