टी-20 विश्वकप का आज आगाज होगा। भारत आज अपना पहला मैच अमेरिका से खेलेगा। क्रिकेट खिलाड़ियों को भगवान की तरह मनाने वाले भारत में सुबह से ही टीम इंडिया को चियरअप करने और उसकी जीत की प्रार्थना शुरू हो गई है। इसी क्रम में वाराणसी के स्कूल में छात्र-छात्रों ने चहेरे पर तिरंगा सजाकर टीम इंडिया का चियरअप किया। इस दौरान देशभक्ति गीत गाये गए। देखिये इंडिया टीम के चियरअप की तस्वीरें … भारत है प्रचंड का किया गान इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आरंभ है प्रचंड थीम पर बने वर्ल्ड कप सांग भारत है प्रचंड गाय तो पूरा विद्यालय जोश से भर गया। छात्र छात्राओं ने अपने चहेरे पर तिरंगा सजा रखा है था और सभी के हाथों में खिलाड़ियों की तस्वीरें थीं। विद्यालय की छात्रा वैष्णवी ने कहा – हम लोग अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए और उनकी टीम के लिए चियरअप किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया इसबार भी वर्ल्डकप जीतेगी और हमें खुश होने का क्षण प्रदान करेगी। बच्चों में क्रिकेट को लेकर उत्साह किड्स गुरुकुल के प्रबंधक राकेश ने बताया – बच्चों के अंदर क्रिकेट को लेका रबहुत जोश है क्योंकि अब क्रिकेट हमारा फेवरेट गेम हो चुका है। बच्चे अब खुद में खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं। बच्चे अपने अंदर सूर्यकुमार यादव, इशांत किशन, हार्दिक पांड्या को देख रहे हैं। आज की डेट में हमसे ज्यादा बच्चे क्रिकेट के स्कोर को लेकर अपडेट हैं। यह मौका है बच्चों में उत्साह भरने का और देश का सपोर्ट करने का, उस क्रम में यह आयोजन किया गया है। जीतेंगे हम ट्राफी हर हाल में छात्र शाश्वत यादव ने कहा – पूरे देश ही नहीं दुनिया की नजर टी-20 वर्ल्ड कप पर है। आज से भारत का मुकाबला शुरू हो रहा है। हम सब को यकीन है और भरोसा है कि सूर्यकुमार यादव की टीम एक बार फिर यह कप जीतेगी। यह वर्ल्ड कप जीतने के लिए हमें जितना भी चियरअप करना होगा हम करेंगे और टीम इंडिया को जिताएंगे।
https://ift.tt/YIh1Djb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply