लखनऊ में वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विवेक खंड-3 जनकल्याण समिति ने इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला थे, जिन्होंने प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस समारोह में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 में से 8 पुरस्कार जीते। सम्मानित होने वाले प्रमुख छात्रों में कक्षा 8A से भाविका यादव और आरती राजभर, कक्षा 9A से जानवी, कक्षा 10A से प्रीति यादव, कक्षा 11B से रुचि और सृष्टि, कक्षा 8A से अनुप्रिया तथा कक्षा 6A से हर्ष जौहरी शामिल थे। कई अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई मुख्य अतिथि राघवेंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्रशंसा की। उन्होंने संस्थान को गुरु संदीपन के गुरुकुल जैसा बताया, जहाँ कृष्ण और सुदामा ने एक साथ शिक्षा प्राप्त की थी। शुक्ला ने विद्यालय के प्रबंधक महादेव प्रसाद यादव को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 1981 में जब यह क्षेत्र घने जंगल से घिरा था, तब उन्होंने अपनी माता स्व. तुलसा देवी के नाम पर विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई। ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हैं उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा में विद्यालय की भूमिका को सराहनीय बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस समारोह में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई।
https://ift.tt/XHYpNAZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply