मरम्मत और यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों के चलते केस्को (KESCO) शनिवार को विभिन्न उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इसके कारण शहर के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां बिजली विभाग के द्वारा लिया जायेगा शटडाउन…
गोविंदनगर उपकेंद्र से कंज्यूम कनेक्शन शिफ्टिंग कार्य के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान गोविंदनगर, विद्यार्थी मार्केट, नंदलाल चौराहा, बीएसए पार्क, रीजेंसी अस्पताल सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
कल्याणपुर उपकेंद्र से यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस कारण पनकी रोड, न्यू शिवली रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली अपूर्ती बाधित रहेगी।
इसके अलावा, केस्को द्वारा शहर के नौ अन्य उपकेंद्रों से भी अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। केस्को ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कार्य समय पर पूरा होने के बाद आपूर्ति को फिर से सुचारू रूप से शुरू करने का आश्वासन दिया है।
https://ift.tt/UJZ8wIT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply