DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शराब की दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:कौशांबी पुलिस ने 18 बोतल अंग्रेजी शराब, बाइक बरामद की

कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को एक कम्पोजिट शराब दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। कसेन्दा स्थित कम्पोजिट शराब दुकान के मालिक श्यामलाल पाल (पुत्र राम बहोरी, निवासी कोटिया अमिरसा) ने 27 फरवरी को थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से सेंध लगाकर नकदी और लाखों रुपये की शराब चोरी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर देर रात प्रयागराज से बल्हेपुर जाने वाले मार्ग पर ससुर खदेरी नदी पुल के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान छोटे पटेल उर्फ विकास (पुत्र कल्लू सिंह, निवासी कुन्दनपुर, थाना पिपरी) और मुकेश कुमार (पुत्र नरेश पासी, निवासी मनौरी मरदानापुर, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज) के रूप में हुई। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कसेन्दा की अंग्रेजी शराब दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसकर शराब और नकदी चोरी की थी। उन्होंने कुछ शराब पी ली थी और पैसे खर्च कर दिए थे। शेष बची शराब और पैसे आपस में बांट लिए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4,060 रुपये नकद, 18 बोतल अंग्रेजी शराब और चोरी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।


https://ift.tt/cgvJHOr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *