लखनऊ में सुबह से तेज ठंडी हवा चल रही है। मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। सुबह और शाम के समय में ही ठंड का असर रहेगा। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 85 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 40 फीसदी रही। पछुआ हवाओं से खत्म हुआ कोहरा मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि तेज पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में जारी घने कोहरे का दौर सिमट गया है। इससे अब आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के अलावा कोई खास बदलाव नहीं होने से 2-3 दिनों के दौरान कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होगा जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की पारे में बढ़ोतरी दर्ज होगी। लखनऊ में सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 96 रहा। लालबाग 178, ताल कटोरा 129 और गोमतीनगर का 103 रहा। इस मौके पर अलीगंज 80 AQI रहा। इसके बाद अंबेडकर यूनिवर्सिटी 50 के साथ में संतोष जनक पर प्रदूषण रहा।
https://ift.tt/Ei9VBXs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply