DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरियाणा पुलिस ने बदायूं से तस्कर पकड़ा:NDPS एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने बदायूं से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर एनडीपीएस एक्ट के गंभीर मामले में वांछित था। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस और एसओजी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, यह मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। नूरपुर पिनौनी गांव निवासी संतोष कुमार दीक्षित पुत्र राम बहादुर के खिलाफ हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। लोकेशन ट्रेस होने के बाद हरियाणा पुलिस ने बदायूं के रुदायन क्षेत्र स्थित उसकी ससुराल में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को इस्लामनगर थाने लाया गया, जहां उसकी आमद दर्ज की गई। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरियाणा ले जाया गया। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि आरोपी बड़े पैमाने पर नशा तस्करी के कारोबार में सक्रिय था। इसके बावजूद, थाना पुलिस से लेकर एसओजी टीम तक उसकी गतिविधियों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरोपी को स्थानीय स्तर पर संरक्षण प्राप्त था, जिसके कारण वह इतने लंबे समय तक खुलेआम अपना नेटवर्क चला रहा था। फिलहाल, हरियाणा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क, उसके साथियों और अवैध कारोबार की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे इस पूरे मामले में स्थानीय स्तर की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।


https://ift.tt/ZGU4c1S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *