DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कन्नौज में संत कबीर उत्सव का भव्य आयोजन:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया शुभारंभ, लखनऊ-मथुरा के कलाकारों ने बांधा समां

कन्नौज में पहली बार संत कबीर उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कबीर रंग अकादमी (संस्कृति विभाग) और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस उत्सव में लोक कला और भक्ति रस का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम म्यूजियम के पास स्थित रोमा स्मारक के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत ब्रज वंदन प्रस्तुति से हुई। लखनऊ की वीना राना और प्रेरणा राणा ने संत कबीर के जीवन, विचारों और लोक परंपराओं पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मथुरा की नीतू रावत ने चरकुला, होली और मयूर नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। उत्सव में आल्हा गायन का भी आयोजन किया गया। लखनऊ के राधेश्याम पाल (बंदा बैरागी) ने कबीर बैंड की प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, लोक संस्कृति और कबीर वाणी की गूंज से आध्यात्मिक हो उठा। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि संत कबीर उत्सव ने कन्नौज में सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने जोर दिया कि संत कबीर का दर्शन समाज को समानता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का संदेश देता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संत परंपरा से जुड़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में संत कबीर अकादमी के निदेशक अतुल द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अर्पित कुमार और ज्योत्सना अरुण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


https://ift.tt/4V98FWd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *