DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

श्रावस्ती में पांचवें दिन भी घना कोहरा:ठंडी हवाओं से गलन बढ़ी, जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर धीमी गति से लाइट जलाकर चल रहे वाहन

श्रावस्ती जिले में लगातार पांचवें दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे शनिवार सुबह जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर केवल आवश्यक काम से निकलने वाले लोग ही दिखाई दिए। नेशनल हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने गलन और ठंड को और बढ़ा दिया है। कोहरे की फुहारों से सड़कें भीग गईं। ठंड का सर्वाधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है, जिन्हें प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे के बीच घर से बाहर निकलना पड़ता है। पिछले सप्ताह हुई हल्की बारिश और मौसम में बदलाव के बाद ठंड ने अपना प्रभाव फिर से बढ़ा दिया है। बीते दिनों में सोमवार को सुबह कोहरे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली। शनिवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोहरा गेहूं, चना, मसूर और अन्य रबी फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और केवल अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


https://ift.tt/URxINst

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *