DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अम्बेडकरनगर में प्रसव के बाद महिला की मौत:बसखारी में परिजनों ने क्लिनिक पर लापरवाही का आरोप लगाया, शव रखकर प्रदर्शन

अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बसखारी बाजार स्थित नवजीवन क्लिनिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया गांव निवासी प्रियंका (पत्नी संदीप कुमार) को बीते गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर बसखारी के नवजीवन क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल के कर्मचारी उन्हें छोड़कर भाग गए। इसके बाद परिवार के सदस्य प्रियंका को अकबरपुर ले गए। अकबरपुर से प्रियंका को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन देर रात शव को लेकर वापस बसखारी बाजार स्थित नवजीवन क्लिनिक पहुंचे और अस्पताल के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने पर बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/JlTYenI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *