‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज को लेकर जारी विवाद के बीच गोंडा से भाजपा सांसद और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का बयान सामने आया है। उन्होंने वेब सीरीज में इस्तेमाल की गई भाषा और चित्रण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से विरोध जताते हुए लिखा कि नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज में ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का घृणित प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जातिसूचक और आपत्तिजनक भाषा एवं चित्रण निंदनीय है और यह सामाजिक ताने-बाने के साथ खिलवाड़ है। लखनऊ पुलिस को दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पूरी तरह उचित है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने स्वयं लखनऊ पुलिस से बात की है और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार से भी इस संबंध में निर्देश दिलवाए जाएंगे। किसी जाति या वर्ग को निशाना बनाना गलत कीर्तिवर्धन सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी जाति, समाज या वर्ग को निशाना बनाकर वेब सीरीज या किसी भी प्रकार की सामग्री का निर्माण नहीं होना चाहिए। ऐसे प्रयास समाज को बदनाम करने और बांटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का काम करने की हिम्मत न कर सके। वेब सीरीज पर रोक नहीं, लेकिन मर्यादा जरूरी उन्होंने यह भी कहा कि वेब सीरीज बनाने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन किसी भी जाति या मजहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी है। लखनऊ में दर्ज हुई FIR, जारी है प्रदर्शन उल्लेखनीय है कि ‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ब्राह्मण समाज के लोग लगातार प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज है—कोई सरकार को घेर रहा है तो कोई वेब सीरीज निर्माताओं पर निशाना साध रहा है।
https://ift.tt/kDZdALM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply