फिरोजाबाद में शुक्रवार रात हाईवे पर रामलीला मैदान के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरातियों से भरी एक बस को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य कंटेनर ने भी पहले कंटेनर को टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस हादसे में बस में सवार 12 बराती घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, थाना दक्षिण के मुहल्ला राजपूताना से शोएब की बरात बस से इटावा जा रही थी। बस में 50 से अधिक बराती सवार थे। शिकोहाबाद में रामलीला मैदान के पास ओवरब्रिज के नजदीक पहुंचने पर अचानक सामने कार आ जाने से बस चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे चल रहा कंटेनर बस में जा घुसा। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस और दोनों कंटेनरों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में मोहम्मद शाहरुख और मसूर, निवासी राजपूताना चौराहा, थाना दक्षिण की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि यह हादसा कार को बचाने के प्रयास में हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/PDjpKnQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply