DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी पकड़ा:सहारनपुर पहुंचकर मारा छापा, 8.50 लाख की ऑनलाइन की थी ठगी

जबलपुर में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर के अली की चुंगी इलाके में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब पांच माह पहले एक युवक को साइबर ठगी का शिकार बनाकर उसके खाते से 8.50 लाख रुपए निकालने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जबलपुर ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मानकमऊ निवासी यूसुफ लोगों को फोन कर तरह-तरह के लालच देकर साइबर ठगी का शिकार बनाता था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को झांसे में लेता और उनके बैंक खातों से बड़ी रकम निकलवा लेता था। करीब पांच महीने पहले उसने जबलपुर निवासी एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उससे 8.50 लाख रुपए की ठगी की। यह पूरी रकम आरोपी ने अपने साथी अजहर के खाते में ट्रांसफर करवाई थी। जांच में सामने आया है कि अजहर कोतवाली मंडी थाना क्षेत्र के अली की चुंगी इलाके का रहने वाला है और लकड़ी का काम करता है। ठगी की रकम उसके खाते में ट्रांजेक्ट की गई थी, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला। जबलपुर कोतवाली मंडी थाना पुलिस ने सहारनपुर स्थित अली की चुंगी में दबिश देकर आरोपी अजहर को गिरफ्तार किया और अपने साथ जबलपुर ले गई। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी यूसुफ मानकमऊ का निवासी है और वह पहले भी कई लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना चुका है। जानकारी के अनुसार, वह अब तक 8 से 10 लोगों से ठगी कर चुका है। सदर बाजार थाने में उसके खिलाफ पहले से ही केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। थाना मंडी प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि जबलपुर थाना पुलिस ने अली की चुंगी निवासी एक युवक को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में 8.50 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन हुई है, जो जांच का अहम हिस्सा है। साइबर थाना पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


https://ift.tt/d9xglEA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *