DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री:दिन में धूप निकलने से लोगों को गलन कम, जनजीवन सामान्य, सुबह हल्का कोहरा

हाथरस में मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। पिछले दो दिनों से सुबह और शाम को सर्दी का असर बना हुआ है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, सुबह के समय अभी भी गलन भरी सर्दी का असर बना हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिछले दो दिनों से धूप निकलने के कारण दिनचर्या सामान्य होने में मदद मिली है। मौसम सामान्य होने के साथ ही सुबह कुछ बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी, हालांकि कुछ इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। आज सुबह धूप भी खिल गई। यातायात पर अभी मौसम का असर… यातायात पर मौसम का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है और सुबह के समय यात्रियों की संख्या कम रही। ट्रेनों पर भी मौसम का प्रभाव जारी है। हाथरस जंक्शन पर संबलपुर एक्सप्रेस आधे घंटे और नेताजी एक्सप्रेस भी आधा घंटे की देरी से चल रही है।


https://ift.tt/fLsIEwZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *