DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पहाड़ों पर बर्फबारी से रामपुर में बढ़ी ठंड और गलन:कोहरे से राहत, सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी जिलों में भी दिखने लगा है। रामपुर में शनिवार सुबह ठंड और गलन बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कोहरे से राहत मिली है और सुबह 7:30 बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह शहर में गलन इतनी अधिक रही कि दोपहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। ठंडी हवा और गलन के बावजूद, दैनिक मजदूर अपने काम पर जाते दिखे। सड़कों पर सामान्य आवाजाही बनी रही और लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए घरों से निकले। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 7:30 बजे तक रामपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घना कोहरा पूरी तरह छंट जाने से दृश्यता सामान्य रही, जिससे वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि, सुबह के समय गलन का असर बना रहा, खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक ठंड महसूस हुई। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सुबह 10 बजे के बाद मौसम में सुधार होगा और ठंड से कुछ राहत मिलेगी।


https://ift.tt/eJv9hY4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *