राजधानी के यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए नगरीय परिवहन निदेशालय ने ई सिटी बस यूपी एप लॉन्च किया। यह एप शहर में चल रही ई-बसों की लाइव लोकेशन, किराया, रूट जानकारी और अगली बस के आगमन का समय रियल-टाइम में बताएगा। एप के जरिए यात्री घर बैठे ही यह तय कर सकेंगे कि उन्हें बस स्टॉप पर कब पहुंचना है। बस स्टॉप पर इंतजार से मिलेगी राहत ई सिटी बस यूपी एप की सबसे बड़ी खासियत लाइव ट्रैकिंग है। अब यात्रियों को बस स्टॉप पर खड़े होकर अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं होगी कि बस कब आएगी। एप में बस की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ यह भी दिखेगा कि अगली बस कितनी देर में पहुंचेगी। किराया, रूट और समय-सब कुछ एक जगह एप पर यात्रियों को बस के किराये की जानकारी, पूरे रूट का विवरण और समय-सारिणी भी मिलेगी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ नए यात्रियों को भी सही रूट चुनने में आसानी होगी। सुझाव भी दे सकेंगे यात्री एप को लगातार बेहतर बनाने के लिए इसमें फीडबैक और सुझाव देने का विकल्प भी रखा गया है। यात्री अपनी समस्या या सुझाव सीधे एप के माध्यम से साझा कर सकेंगे, ताकि सेवाओं में सुधार किया जा सके। ‘चलो’ एप के बाद नया प्लेटफॉर्म लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने बताया कि पहले यात्रियों के लिए ‘चलो’ एप की सुविधा शुरू की गई थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। अब ई सिटी बस यूपी एप के जरिए यात्रियों को एक स्थायी और भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है।
https://ift.tt/OHi7evt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply