DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ में मतदाता सूची पर दावे-आपत्ति की तारीख बढ़ी:चुनाव आयोग ने 6 मार्च तक का समय दिया, पहले 6 फरवरी थी अंतिम तिथि

हापुड़ में विधानसभा क्षेत्रों की अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। ऐसे में मतदाताओं के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जा चुकी है। चुनाव आयोग के नए आदेश के अनुसार, अब लोग 6 मार्च तक अपनी आपत्तियां और दावे प्रस्तुत कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित थी। जिले की अनंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी को जारी की गई थी। इस पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी तय की गई थी। हालांकि, लोगों की ओर से लगातार मिल रहे आवेदनों को देखते हुए, चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम को यह समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ाकर 6 मार्च कर दी। इस विस्तार से मतदाताओं को अपना वोट बचाने, नया वोट बनवाने, कटवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। नो मैपिंग में 2,81,088 मतदाताओं को किया गया चिह्नित जिला निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नई वोट बनवाने के लिए लगभग 25,000 लोगों ने फॉर्म-6 जमा किए हैं। वहीं, नाम कटवाने के लिए करीब 500 लोगों ने फॉर्म-7 और संशोधन के लिए लगभग 5,700 लोगों ने फॉर्म-8 भरे हैं। इसके अतिरिक्त, ‘नो मैपिंग’ के तहत लगभग 2,81,088 मतदाताओं को चिह्नित किया गया था। इनमें से अब तक करीब 1,33,778 लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। हालांकि, चिह्नित किए गए कई मतदाताओं तक अभी भी नोटिस नहीं पहुंच पाए हैं। जिन लोगों को नोटिस मिले हैं, उनमें से भी अब तक केवल 23,067 मामलों की सुनवाई हो पाई है। DM अभिषेक पांडेय ने बताया कि डेट बढ़ाई जा चुकी है। नोटिस की सुनवाई जारी है। किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


https://ift.tt/DCpurKU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *