DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:बुलंदशहर के फतेहगढ़ में मेरठ-बदायूं मार्ग पर हादसा, गांव लौट रहे थे दोनों

बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा फतेहगढ़ गांव के पास मेरठ-बदायूं मार्ग पर हुआ, जहां सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान डिबाई के मोहल्ला पटेका निवासी आयुथ (25) पुत्र राकेश और सूरज (25) पुत्र विशंभर के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक बुलंदशहर की ओर से अपने गांव डिबाई लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहगढ़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज कि बाइक के उड़े परखच्चे हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही जांच थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/fdV2heM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *