काकोरी क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई ठगी के मामले में पीड़ित ग्राहकों ने शुक्रवार सुबह बैंक शाखा पहुंचकर प्रदर्शन किया। रकम वापसी की मांग को लेकर दर्जनों पीड़ितों ने बैंक का शटर बंद कर दिया, जिससे करीब 40 मिनट तक कामकाज ठप रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्राहकों को समझाया। पुलिस तथा बैंक प्रशासन ने 17 फरवरी तक ठगी की रकम वापस कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पीड़ित शांत हुए और बैंक का शटर खुलवाकर संचालन दोबारा शुरू कराया गया। यह मामला ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक नरेंद्र कुमार से जुड़ा है, जिस पर 131 खाताधारकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ठगी का खुलासा होने के बाद पीड़ितों ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र को बंद कर दिया गया था। 17 फरवरी तक रकम लौटाने का आश्वासन दिया पीड़ितों का कहना है कि बैंक प्रशासन ने पहले 2 फरवरी तक रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। तय समय पर पैसे न मिलने के कारण नाराज होकर पीड़ितों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बैंक प्रबंधक की अनुपस्थिति को लेकर भी ग्राहकों में नाराजगी देखी गई। इस प्रदर्शन में मुबारकपुर, गुरदीन खेड़ा सहित आसपास के कई गांवों के खाताधारक शामिल थे, जिन्होंने जल्द से जल्द पूरी रकम लौटाने की मांग की। फिलहाल, बैंक प्रशासन ने 17 फरवरी तक रकम वापसी का भरोसा दिया है।
https://ift.tt/pRxd4gv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply