DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ में चिप लगा कर लाखों का स्क्रैप पार:माल उतारने के बाद भी कांटे पर दिखता है पूरा वजन, एक हिरासत में

​अलीगढ़ में ताला कारोबार के लिए आने वाले स्क्रैप को धर्मकांटों पर चिप की मदद से चोरी करने सिंडीकेट सक्रिय है। यह गैंग ट्रकों से माल चोरी कर धर्मकांटे पर डिजिटल चिप के जरिए वजन बराबर दिखा देता था। हर दिन करीब 15 से 20 लाख रुपए का माल रास्ते में ही गोलमाल किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एक ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। ​ऐसे खुला डिजिटल चोरी का खेल ​देहली गेट स्थित गूलर रोड निवासी कारोबारी अमित अग्रवाल की फर्म पुणे और अन्य शहरों से आयरन स्क्रैप मंगाती है। 19 जनवरी को पुणे से आए एक ट्रक का वजन जब स्थानीय कांटे पर कराया गया, तो उसमें 745 किलो माल कम निकला। ड्राइवर की सहजता ने पैदा किया शक ​हैरानी तब हुई जब ट्रक ड्राइवर ने बिना किसी बहस के कम माल के पैसे अपनी कमाई से कटवाने की बात मान ली। ड्राइवर की इसी सहजता ने शक पैदा किया। जब पुणे के ट्रांसपोर्टर से संपर्क कर बारीकी से जांच की गई, तो पता चला कि यह कोई छोटी चूक नहीं, बल्कि करोड़ों का संगठित अपराध है। कांटे पर चिप का कमाल ​पूछताछ और जांच में सामने आया कि पुणे से माल लोड होने के बाद रास्ते में सादाबाद के पास एक कबाड़ गोदाम पर ट्रक रुकते हैं। वहां हर गाड़ी से 2 से 3 टन लोहा उतार लिया जाता है। चोरी छिपाने के लिए जलालपुर स्थित एक धर्मकांटे पर सेटिंग की गई थी। वहां एक विशेष रिमोट चिप के जरिए कांटे की रीडिंग बढ़ा दी जाती थी, जिससे खरीदार को वजन पूरा दिखता था। ​एक बार में सवा लाख रुपए का माल होता है पार एक ट्रक में करीब 30-35 टन माल होता है जिसकी कीमत 15 लाख तक होती है। एक बार में सवा लाख का माल पार कर दिया जाता था। कारोबारी हरी बाबू गुप्ता ने बताया कि लगभग प्रतिदिन करीब ​500 टन स्क्रैप पुणे से अलीगढ़ आता है। दो साल से चल रहा है खेल पुलिस की पूछताछ में ​पकड़े गए चालक ने 6 अन्य ट्रकों के नंबर और गिरोह के सदस्यों के नाम उगले हैं। इसमें चोरी का माल खरीदने वाला गोदाम मालिक, धर्मकांटे का मुंशी और चिप लगाने वाला एक्सपर्ट शामिल है। यह खेल पिछले 2 साल से चल रहा था। जल्द होगा नेटवर्क का खुलासा एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि ​व्यापारियों ने चिप लगाकर चोरी की शिकायत की थी। उन्होंने जिले में तीन धर्मकांटों पर चिप लगाकर स्क्रैप चोरी होने का आरोप लगाया था। रोरावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर एक ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।


https://ift.tt/BaUHnSY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *