DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 6 यात्रियों की मौत:मथुरा में बस से उतरते समय कंटेनर ने रौंदा, दिल्ली से नागलोई जा रही थी गाड़ी

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास सुबह करीब पौने तीन बजे हुआ। दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने का अनुरोध किया। चालक ने बस को निर्धारित ग्रीन जोन में न रोककर सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया, जिसके बाद कई यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर ने बस के पास खड़े यात्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम और दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष शामिल हैं। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….


https://ift.tt/f9At6nT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *