DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में पीट-पीटकर मां और दो बेटों के हाथ तोड़े:दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, टूटे हाथ लिए भटक रहा है परिवार

झांसी में दीवार गिराने के विवाद में एक परिवार को बेरहमी से पीटा गया। लाठी-सरिया से पीट-पीटकर बुजुर्ग महिला, उसके दो बेटों के हाथ तोड़ दिए। बहू और पोते को भी पीटा गया। 24 घंटे बाद भी तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जा सका। पुलिस ने सिर्फ एक पक्ष की तहरीर पर बुजुर्ग महिला समेत दोनों घायल बेटों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। अब टूटे हाथ लिए मां-बेटे मेडिकल कराने और केस दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। ये पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र में तालपुरा के अंबेडकर नगर का है। सीढियां बनाने का विवाद है अंबेडकर नगर निवासी हेमंत सरसैया और उनकी भाभी विनीता सरसैया ने बताया- मेरा 50 साल पुराना मकान है। जिसमें बाहर छज्जा निकला हुआ है। घर के पड़ोस में रहने वाले चंद्रभान वहां से अपनी सीढ़ी बनाना चाहता है। इसको लेकर 2 फरवरी को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। तब पुलिस ने आकर काम रुकवा दिया था। गुरुवार को हम लोग शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने दीवार बनाने लगा। लौटने पर हमने 2-4 ईंट उखाड़कर फेंक दी। इसके बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पीट-पीटकर हेमंत के दोनों हाथ तोड़ दिए और सिर फोड़ दिया। उनके बड़े भाई जितेंद्र और मां हीरा का एक-एक हाथ तोड़ दिया। इसके अलावा जितेंद्र की पत्नी विनीता और बेटा विशू को भी पीटा। अब कार्रवाई के लिए परिवार भटक रहा है। सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरे पक्षें ने थाने में केस दर्ज कराया मारपीट के बाद दूसरा पक्ष नवाबाद थाने जा पहुंचा। राजकुमारी ने पुलिस को तहरीर दी मारपीट कर दी। कहा कि कि देवर मुकेश आदिम छत पर दीवार बनवा रहे थे। तभी हेमंत के परिवार ने राजकुमारी को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मारपीट के आरोप में जगजीवन, हेमंत, हीरा बाई, हीरा की दोनों बहुओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि अभी दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।


https://ift.tt/ErlLBKq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *