प्रयागराज के थरवई में ट्रेन के आगे कूदकर युवती के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी जान दी। डरा-धमकाकर उसका रेप किया जा रहा था और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी। इस मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मामला माघ मेले के दौरान लापता हुई 21 वर्षीय युवती से जुड़ा है। युवती की मां का पहले ही निधन हो चुका है। पिता मुंबई रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं और घटना से कुछ दिन पहले ही गांव आए थे, इसके बाद वापस लौट गए थे। माघ मेले के दौरान हुई थी लापता परिजनों के अनुसार, युवती शनिवार को अपनी छोटी बहन के साथ माघ मेले में स्नान के लिए आई थी। वह मेला क्षेत्र में कल्पवास कर रहे अपने दादा-दादी से मिलने भी गई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिवार वालों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रेलवे ट्रैक पर मिला था शव सोमवार सुबह थरवई क्षेत्र के गणेशपुर गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। सिर कटा हुआ था। मौके से कुछ दूरी पर उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अधिकारियों का कहना था कि स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना दी गई थी कि एक युवती ट्रेन के सामने आ गई थी। पिता की तहरीर से बदला पूरा मामला बाद में जब पिता गांव पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि एक युवक बेटी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था और डरा-धमका कर उससे संबंध बनाता था। घटना वाले दिन भी उसके साथ जबरदस्ती की गई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके साथियों ने भी सहयोग किया। पिता ने बताया कि आरोपियों ने युवती को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाएगा। इसी डर और मानसिक दबाव में आकर युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एक आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/RrUdDxj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply