नमस्कार, कानपुर में कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… पिता ने एक साल की मासूम को ठंडे पानी के टब में डुबो दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने ससुराल में हंगामा किया। वहीं SIR को लेकर सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने बड़ा खुलासा किया। उनका आरोप है कि भाजपा नेता PDA वोटर्स के नाम कटवाने के लिए उनके नाम से खुद फॉर्म भरकर नाम कटवा रहे हैं। वहीं एक लाख 61 हजार, 64 लोगों ने नया वोटर बनने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन किया है। सांसद रमेश अवस्थी ने मंगल भवन को लेकर नगर निगम और निजी कंपनी के बीच हुए अनुबंध (एमओयू) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी जांच कराने और जरूरत पड़ने पर अनुबंध को रद्द करने की मांग की है। केडीए ने 16 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1: कानपुर में सपा MLA अमिताभ का बड़ा दावा:बोले- भाजपा नेता PDA वोटर्स के फर्जी फॉर्म-7 भरकर नाम कटवा रहे, हजारों फॉर्म बरामद कानपुर में एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरापे लगाते हुए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पीडीए वोटर्स के भारी संख्या में नाम काटने के लिए भरे गए फॉर्म-7 को बरामद किया है। उनका आरोप है कि भाजपा नेता पीडीए वोटर्स के नाम कटवाने के लिए उनके नाम से खुद फॉर्म भरकर नाम कटवाने का काम कर रहे हैं। हजारों की संख्या में फॉर्म दिखाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर
2: ‘मंगल भवन का MOU निरस्त कर जांच हो’:कानपुर सांसद बोले- जमीन नगर निगम की, अधिकार किसी निजी कंपनी को क्यों
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने मंगल भवन को लेकर नगर निगम और निजी कंपनी के बीच हुए अनुबंध (एमओयू) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी जांच कराने और जरूरत पड़ने पर अनुबंध को रद्द करने की मांग की है। शहर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए मंगल भवन बनाया गया है। यह भवन नगर निगम की जमीन एक निजी कंपनी ने बनवाया है। ताकि गरीब परिवारों को कम किराए पर विवाह स्थल मिल सके। लेकिन अब इस भवन के संचालन और अधिकारों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
3: कानपुर में बुलडोजर एक्शन:16 बीघा की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए हो रही थी प्लाटिंग
कानपुर विकास प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग पर एक्शन जारी है। केडीए के जोन-1बी टीम ने लगभग 16 बीघा में ध्वस्तीकरण किया। टीम के प्लाटिंग एरिया में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सबसे पहले माइक से एनाउंसमेंट किया। उसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण को गिराया गया। केडीए के अधिकारियों ने बताया- यह प्लाटिंग बिना प्राधिकरण से नक्शा पास कराए विकसित की जा रही थी। यहा दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग साइट पर लगभग 16 बीघे में कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर
4: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत:अरौल में हादसा, मोबाइल से हुई युवक की पहचान
कानपुर के अरौल में तेज़ रफ्तार ट्रक ने एटा से कानपुर आ रहे युवक क़ो तेज़ रफ्तार ट्रक ने अरौल पुलिस चौकी के पास देर रात कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले फोन से घटना की जानकारी परिजनों क़ो दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। एटा निवासी प्रदीप कुमार प्राइवेट कर्मी है। परिवार में बेटा पत्नी व बेटा मनीष कुमार (26) व एक बेटी है। पिता प्रदीप ने बताया की बेटा मनीष अरौल में अपनी पत्नी पूनम और बेटी वैष्णवी के साथ रहता था। वह बाइक से कन्नौज की तरफ कुछ काम से गया था। रात करीब आठ बजे वह वापस कमरे पर जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर
5: एक साल की बच्ची को पानी में डुबोकर मार डाला:कानपुर में पत्नी बोली- पति कहते थे बेटी का DNA कराऊंगा, ससुराल में हंगामा किया
कानपुर में अवैध संबंधों के शक में पिता ने एक साल की बेटी को ठंडे पानी के टब में डुबोकर मार डाला। लड़की अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची। हंगामा किया। पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने पति के खिलाफ थाना रावतपुर में शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। पढ़ें पूरी खबर
6: विधायक की फटकार के बाद रुका काम:जलनिगम अधिकारियों संग बैठक, मार्च तक काम पूरा करने का निर्देश
कानपुर के जाजमऊ स्थित बीकेडी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी की फटकार के बाद जलनिगम ने पाइपलाइन बिछाने का काम रोक दिया। विधायक ने प्रेसिडेंट इंजीनियर को फटकार लगाई थी, जिसके बाद शुक्रवार को गड्ढे को मिट्टी से भर दिया गया। गुरुवार दोपहर 3:40 बजे विधायक रूमी ने प्रेसिडेंट इंजीनियर को अंग्रेजी में गालियां देते हुए काम बंद करवा दिया था। इस घटना के बाद कार्यदायी कंपनी WABAG के प्रोजेक्ट मैनेजर और जटेटा के सचिव रिजवान नादरी सहित अन्य अधिकारी विधायक के केडीए स्थित कार्यालय पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
7: सतीश महाना की विधानसभा में सबसे ज्यादा नए वोटर्स:नसीम सोलंकी की सीट पर 14,920 ने फॉर्म भरा; घाटमपुर सबसे पीछे कानपुर में SIR में वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है। जिले में अभी तक कुल एक लाख 61 हजार, 64 लोगों ने नया वोटर बनने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन किया है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर से सबसे अधिक आवेदन आए हैं। यहां से 28,454 युवाओं ने फार्म-06 भरा है। वहीं नसीम सोलंकी की सीट पर 14920 युवा नए वोटर बनने की रेस में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
8: बावरिया गैंग का इनामी डकैत 10 साल बाद अरेस्ट:कानपुर के बिल्हौर में मर्डर किया था, जौनपुर से भी था 50 हजार का इनामी कानपुर की अरौल पुलिस ने डकैती के दौरान हत्याकांड में फरार चल रहे बावरिया गिरोह के डकैत को 10 साल बाद अरेस्ट कर लिया। शातिर डकैत कल्लू उर्फ फिरोज कानपुर से 25 हजार का इनाम और जौनपुर से 75 हजार का इनाम घोषित था। दोनों जगह पर डकैती और हत्या के बाद से यूपी से बाहर अलग-अलग राज्यों में अपनी पहचान बदलकर रहता था। अरौल थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत से शातिर डकैत को अरेस्ट करने के बाद जेल भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर
9: कानपुर में महिला की न्यूड डेडबॉडी मिलने का मामला:100 लोगों से पूछताछ, 125 से ज्यादा CCTV खंगाले, फिर भी हाथ खाली कानपुर के सेन थाना क्षेत्र में महिला का मर्डर करके शव फेंकने के मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जागरण देखने के लिए देर रात निकली महिला घर नहीं लौटी और सुबह उसका शव झाड़ियों में न्यूड हालत में मिला था। पुलिस की तीन टीमों ने सर्विलांस, सीसीटीवी और लोकल इनपुट के आधार पर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पढ़ें पूरी खबर
10: लापता छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की कानपुर के कलक्टरगंज से लापता छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चंदारी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। खोजबीन करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पहचान की। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। छात्र चकेरी के कोयला नगर स्वर्ण जयंती विहार का रहने वाला था। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/0TWBOiz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply