प्यार के इजहार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में गोरखपुर में ‘रोज डे’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिसकी झलक फूलों के बाजारों में साफ देखी जा सकती है। मांग के बढ़ते ही गुलाब के फूलों की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। आलम यह है कि जो गुलाब आम दिनों में किफायती थे, वे अब तीन गुना ज्यादा कीमतों पर बिकने को तैयार हैं। फूलों की मंडी में इस बार स्थानीय गुलाबों के साथ-साथ नासिक, बैंगलोर और पुणे से विशेष खेप मंगवाई गई है। व्यापारियों का कहना है कि इन शहरों के गुलाब अपनी ताजगी और बड़ी पंखुड़ियों के लिए मशहूर हैं। खासकर ‘टाटा रोज’ अपनी बेहतरीन क्वालिटी के कारण सबसे महंगे बिक रहे हैं, जबकि ‘सुपर रोज’ की डिमांड युवाओं के बीच सबसे ज्यादा बनी हुई है।
फूलों मंडी में ही बढ़े दाम
फूलों की मंडी में बढ़ी डिमांड और सीमित सप्लाई का असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, वैलेंटाइन वीक के पहले ही दिन गुलाब की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। समीर फ्लॉवर्स के ओनर समीर ने बताया- वैलेंटाइन वीक के शुरूआती दिनों में एक गुलाब की कीमत 80 रुपए होंगे। जो पहले 40 में मिलते थे। फूलों की मंडी में ही गुलाब महंगे मिल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि एक अच्छे लाल गुलाब की कीमत 100 रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी। थोक विक्रेताओं का कहना है कि बाहर से आने वाले माल के भाड़े और भारी मांग के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। हार्टशेप बुके और कोरियन पेपर का बढ़ता क्रेज
इस साल बाजार में सजावट का अंदाज भी बदला नजर आ रहा है। ब्लैक, व्हाइट, रेड, पिंक और येलो कलर के कोरियन पेपर में लपेटे गए फूलों के बुके ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इनमें भी हार्टशेप बुके की मांग सबसे ज्यादा है। हालांकि, बुके की शुरुआती कीमत 300 रुपये के आसपास है, लेकिन लोग अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड बुके भी तैयार करवा रहे हैं। सिंगल गुलाब की सबसे ज्यादा डिमांड
भले ही बाजार में महंगे से महंगे बुके उपलब्ध हों, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री सिंगल रोज की ही हो रही है। स्कूल-कॉलेज के छात्रों से लेकर युवाओं तक में एक गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का सबसे अधिक क्रेज दिख रहा है। शहर के गोलघर, टाउनहॉल और मेडिकल कॉलेज रोड जैसे प्रमुख इलाकों में फूलों की दुकानें देर रात तक सजती रहीं ताकि रोज डे पर किसी को मायूस न होना पड़े। बुके और उसके रेट कोरियन पेपर बुके – 500 रुपए से शुरू रेड रोज बंच- 350 रुपए से शुरू डेजी, गुलडाउदी- 1000 रुपए से शुरू डुअल सेटेड – 500 रुपए से शुरू आर्किड- 1000 रुपए से शुरू ओरिएंटेड लिली- 1500 रुपए से शुरू रजनीगंधा- 300 रुपए से शुरू नॉर्मल बुके- 200-15000 रुपए फ्लावर बास्केट- 300 रुपए से शुरू सिंगल बुके- 80 रुपए
https://ift.tt/4G1O3Ay
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply