DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल बना UP का पहला AI-सक्षम जिला न्यायालय:HC के जज ने टूल का उद्घाटन किया, तीन दिवसीय दौरे पर हैं

सम्भल के जिला न्यायालय (चंदौसी) में शुक्रवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने के लिए ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का उद्घाटन किया। इस दौरान कम्प्यूटरीकृत कॉपिंग सेंटर और पोस्ट ऑफिस का भी लोकार्पण किया गया। इस उद्घाटन के साथ सम्भल जनपद उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहाँ न्यायिक कार्यवाही में AI तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह पहल न्यायालयों में गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया को अधिक सटीक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में सहायक होगी, जिससे समय की भी बचत होगी। प्रशासनिक न्यायमूर्ति के इस प्रयास को न्यायिक व्यवस्था को त्वरित, तकनीकी रूप से सशक्त और जनोपयोगी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न्यायिक प्रणाली में दक्षता आएगी और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने में मदद मिलेगी। उद्घाटन के बाद, प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने मुख्य जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चंदौसी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश डॉ. विदूषी सिंह और सीजेएम भी उपस्थित रहीं। गौरतलब है कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल जनपद सम्भल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने 5 फरवरी को पहले दिन का दौरा किया था, और 6 फरवरी को दूसरे दिन का दौरा किया। वे 7 फरवरी को भी सम्भल में रहेंगे। न्यायमूर्ति के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है।


https://ift.tt/XiEoA5y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *