DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ के थानेदार की वाराणसी ADG से शिकायत:4 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, क्षेत्राधिकारी से जांच करने के निर्देश

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पर सुनवाई न होने के मामले को लेकर वाराणसी के एडीजी पियूष मोर्डिया से मामले की शिकायत की। मामले की शिकायत मिलने के बाद एडीजी ने इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने का निर्देश दिया। एडीजी से शिकायत के 4 दिन बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह पूरा मामला तंत्र-मंत्र और गहने के लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। महिला ने की एडीजी से मामले की शिकायत
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के साक्रामऊ की रहने वाली महिला उर्मिला देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था की बेटी लाजो का विवाह तय किया था। इसके परिपेक्ष में अंगूठी, नाक की नथुनी, कान का झुमका झाली सुई धागा के साथ ही सोने चांदी के आभूषण बनवाए थे। पीड़िता उर्मिला यादव का पड़ोसी फरीद अहमद और उसकी बेटी आफरीन जालसाज और तांत्रिक किस्म के व्यक्ति हैं। इन दोनों ने मिलकर मेरी बेटी लाजो से गहना , जेवर बहला फुसला कर ले लिया और जब मांगने गए तो आरोपियों ने गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि जब थाने के प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने इस मामले की सुनवाई नहीं की तो इस मामले की शिकायत वाराणसी के एडीजी पीयूष मोर्डिया से की गई। इसके बाद वाराणसी एडीजी ने इस पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से करने का निर्देश देते हुए थानेदार की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। एडीजी के निर्देश के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


https://ift.tt/Q3AZf8w

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *