DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रुखाबाद में करंट की चपेट में आने युवक की मौत:4 नामजद समेत 12 अज्ञात पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में एक खेत में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव अर्रापहाड़पुर निवासी देवेंद्र यादव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नवीन मंडी के आगे हनुमान मंदिर ट्रस्ट की जमीन है। इस पर वर्तमान में एकलव्य और उनके बेटे आशू व तन्नू (निवासी मोहल्ला बहादुरगंज) खेती कर रहे हैं। वे इस जमीन के चारों ओर लोहे के तारों में लापरवाही से बिजली का करंट प्रवाहित करते आ रहे हैं। देवेंद्र और गांव के अन्य लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज कर हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दी। देवेंद्र के अनुसार, 4 फरवरी की रात उनके भाई सर्वेश यादव सब्जी मंडी से काम कर अपने गांव लौट रहे थे। खेत के पास लगे तारों से उनका पैर छू गया, जिससे करंट लगने से उनकी मौत हो गई। 5 फरवरी की सुबह राहगीरों ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देवेंद्र ने देखा कि एकलव्य, उनकी पत्नी और बेटे आशु व तन्नू कटिया हटाने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो वे गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बाद, एकलव्य और उनकी पत्नी अपने बेटों तथा 10-12 अज्ञात लोगों के साथ वापस जमीन पर पहुंचे। उन्होंने आते ही गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया, जिसके बाद ईंट-पत्थर भी चलने लगे। देवेंद्र और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, और राहगीर भी इकट्ठा होने लगे। इस पर आरोपी जान से मारने और हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सर्वेश यादव का शव खेत के चारों ओर लगे तारों में फंसा मिला था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/drGbBks

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *