कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दरगाहिलाल पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हेपुर निवासी मुलायम यादव पुत्र रामचरण यादव के रूप में हुई है। मुलायम अपने मोहल्ले के दीपू के साथ साढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी के अनुसार, दरगाहिलाल पुल के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुलायम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर साढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल मुलायम को सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/9Fa0GeI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply