काकोरी में एक व्यवसायी से ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात बलजीत सिंह और राजेंद्र सिंह के जरिए विकास जागड़ा, रोशन लाल जागड़ा, बिरमा राम उर्फ ललित और उषा रानी से हुई थी। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें दो कंपनियों में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोपितों के झांसे में आकर धर्मेंद्र सिंह ने अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 90 लाख रुपये उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब न तो लाभांश मिला और न ही रकम वापस की गई तो पीड़ित ने रुपये लौटाने की मांग की। इसके बाद आरोपितों ने उन्हें दुबई बुलाकर एक कंपनी में साझेदार बनाने का दावा किया। वहां दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े जाली दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाने की कोशिश की गई। आरोप है कि इसके बाद भी कई तरह के प्रलोभन देकर ठगी की गई और पांच करोड़ रुपये और निवेश करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोर्ट में की, जिसके आदेश पर काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
https://ift.tt/7fErhc9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply