DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इंडियन बैंक की महिला अधिकारी से की थी अभद्रता:एफआईआर दर्ज, रास्ते में रोककर जान से मारने दी थी धमकी

पीलीभीत के इंडियन बैंक में एक महिला अधिकारी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। यह घटना शहर के चौक बाजार स्थित बैंक शाखा में हुई। पीड़ित महिला अधिकारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंडियन बैंक की चौक बाजार शाखा में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर (ABM) दिव्या वर्मा निवासी: राम विहार कॉलोनी, बनकटी रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ऋषभ अग्रवाल पिछले महीने बैंक में ‘सोलर लोन’ और ‘सब्सिडी’ की जानकारी लेने आया था। जानकारी देने के दौरान ही आरोपी सब्सिडी को लेकर अड़ गया और बैंक परिसर के भीतर ही महिला अधिकारी के साथ अभद्रता व अमर्यादित व्यवहार करने लगा। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने बैंक के बाहर भी पीड़िता का पीछा किया। आरोप है कि 26 जनवरी की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच, जब दिव्या वर्मा अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं, ऋषभ अग्रवाल ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ सरेआम गाली-गलौज की और चिल्लाते हुए धमकी दी कि अगर सब्सिडी नहीं मिली, तो तुम्हें देख लूंगा और जान से मार दूंगा। आरोपी ने सरेराह शोर-शराबा किया, जिसे सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से बैंक कर्मचारियों में रोष और असुरक्षा का माहौल है। पीड़िता की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी ऋषभ अग्रवाल के विरुद्ध गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


https://ift.tt/hGqJI9v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *