कन्नौज में अखिलेश यादव के PA आशीष यादव ने एक यूट्यूबर का मोबाइल छीन लिया। फोन में लिखे सवालों की फोटो खींची और अखिलेश को दिखाया। इस पर सपा प्रमुख ने कहा-कहां से आ रहा है ये? BJP से? इसके बाद वह हंसने लगे। दरअसल, अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक यूट्यूबर मोबाइल में देखकर सवाल पूछ रहा था। तभी PA आशीष यादव ने देख लिया कि कोई और उसे सवाल लिखकर भेज रहा है। सपा नेता के निधन के बाद तिर्वा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर में चैलेंजर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने क्रिकेट भी खेला। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को लेकर कहा- बीजेपी कि ‘घूसखोर पंडित’और एसआईआर जैसे मामलों में सरकार ने नई पीढ़ी को उलझा रखा है, क्योंकि सरकार न तो नौकरी दे पा रही है और न ही रोजगार। वो नई पीढ़ी से घबराई हुई है। अखिलेश यादव की 4 प्रमुख बातें…
1. मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध को लेकर कहा-भाजपा से सभी को सतर्क रहना चाहिए। राजनीति में बहुत कुछ होता है। ओटीटी पर फिल्म को जिन्होंने अनुमति दी,वही लोग मुकदमा भी करवा रहे हैं। इसी में लोगों को उलझाया जा रहा है। फिल्म के पक्ष में बोलोगे तो भी फंसोगे और नहीं बोलोगे तो भी फंसोगे। 2. अमेरिका के टैरिफ घटाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- अब देश के लोग अमेरिका का खाना खाएंगे,अमेरिका के कपड़े पहनेंगे और अमेरिका का गुणगान करेंगे। भाजपा के वो लोग अब कहां हैं,जो स्वदेशी अपनाओ का नारा लगाते घूमते थे। 3. SIR को लेकर कहा- भाजपा के लोग नई पीढ़ी से घबराए हुए हैं। वे उन्हें नौकरी और रोजगार नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए एसआईआर में उलझा दिया गया है। लखनऊ में दशरथ और नंदलाल कश्यप के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर मुस्लिमों के वोट कटवाए गए। जांच करने पर पता चला कि नंदलाल कश्यप को हस्ताक्षर करना ही नहीं आता, वह तो केवल अंगूठा लगाता है। 4. इस दौरान अखिलेश ने एक पत्रकार का नाम पूछा। इस पर उन्होंने कहा- हम नाम इसलिए पूछते हैं, ताकि यह पता चल सके कि उन्हें जानकारी है या नहीं। इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव तिर्वा में दिवंगत परमानंद तिवारी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद वह महिला नेत्री संगीत पांडेय के दिवंगत पुत्र प्रथम पांडेय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अबंतीबाई नगर मोहल्ला स्थित जयकरन यादव के घर जाकर पुत्र शोक पर सांत्वना दी। सपा नेता अंशुल यादव के पिता के निधन पर उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आनंद कठेरिया और अबीर अली के घर जाकर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंत में अखिलेश यादव होटल बीके ग्रांड पहुंचे,जहां उन्होंने इत्र कारोबारी राम दीक्षित के बेटे विशाल की शादी समारोह में शिरकत की और वर-वधु को शुभकामनाएं दीं।
———————– ये भी पढ़ें… स्कूल में कुरान की आयतें लगाईं, महापुरुषों की तस्वीर गायब:संभल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, बोले- ये इस्लामिक जिहाद चल रहा संभल के सरकारी स्कूल में महापुरुषों की तस्वीर हटाकर कुरान की आयतें लगा दी गईं। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को जैसे इसकी सूचना मिली। वे स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा ये पूरी तरह से इस्लामिक जिहाद चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/5ucQxLq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply