शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों में से दो को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस को बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद कैराना कोतवाली पुलिस ने तीतरवाड़ा गांव के पास नहर पटरी पर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शाहरुख और जहांगीर के रूप में हुई है। दोनों सहारनपुर जनपद के मानकमऊ, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, जहांगीर सहारनपुर जनपद का टॉप-10 अपराधी है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हेड कांस्टेबल भी घायल मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल रिंकू भाटी को भी गोली लगने से चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी और दोनों बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हथियार और कार बरामद पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे, जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की कार बरामद की है। पूछताछ में सामने आया है कि बदमाश किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जहांगीर पर 22 से अधिक और शाहरुख पर करीब 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/I7CnpiG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply