DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जमानत मिलने के बाद कैदी की मौत:इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम, दहेज हत्या में हुई थी सजा

दहेज हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बुजुर्ग कैदी की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 67 वर्षीय आनंद सिंह को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) रेफर किया गया था। उनकी मौत बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे के पास हुई। गोरखपुर जिले के चिलुवाताल थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी आनंद सिंह पुत्र राज नारायण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया था। एम्बुलेंस से ले जाते समय उनकी बहू अनुराधा सिंह उनके साथ मौजूद थीं। कप्तानगंज कस्बे के पास अचानक आनंद सिंह की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। साथ चल रहे गोरखपुर जेल के पुलिस कांस्टेबल आदर्श कुमार गौरव और जितेंद्र कुमार दूबे ने एम्बुलेंस को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र वर्मा ने जांच के बाद कैदी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहू अनुराधा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही आनंद सिंह की जमानत भी हो गई थी। हालांकि, जमानत मिलने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। बताया गया कि वर्ष 2011 में चिलुवाताल थाने में दहेज को लेकर पुष्पा सिंह की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में 2 अगस्त 2023 को आनंद सिंह, उनकी पत्नी गायत्री देवी, भाई अरुण सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों को जेल भेजा गया था। शुक्रवार को इसी प्रकरण में अमित सिंह को भी जमानत मिली है। कप्तानगंज थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/e2hVSMv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *