भरवारा के गंगोत्री विहार फेज-टू में नाले पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान आरोप है कि सुभाषपा विधायक बेदी राम ने फोन कर नगर निगम के लेखपाल को गालियां दी और कार्रवाई करने से रोकने की बात कही। मौके पर विधायक के बेटे और भतीजे भी पहुंच गए। नगर निगम के लेखपाल ने बताया कि मामले में अधिकारियों को जानकारी दी है। कार्रवाई नहीं हुई तो नौकरी छोड़ देंगे। इस बीच इसका वीडियो भी सामने आया है, जब नगर निगम की टीम कार्रवाई करने गई तो लेखपाल के पास में आरोप है कि विधायक ने फोन करके कहा कि कहा कि तुम वहां पर पहुंच कैसे गए हो। इस दौरान विधायक स्थानीय महिला पार्षद ममता रावत को भी गाली दे रहे। इसके साथ ही लोखपाल को भी धमकी मिल रही की नौकरी नहीं करने देंगे। धमकी मिलने के बाद नगर निगम की टीम बैरंग वापस लौट आई। लेखपाल कौशल का कहना है कि मामले में अब पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराएंगे। वहीं, स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा कि मामले में मेयर सुषमा खर्कवाल को जानकारी देंगे। उनका कहना है कि नाले की जमीन पर कब्जा करने के कारण पीछे कॉलोनी में जलभराव हो रहा है। इससे लोग परेशान हैं। मामले में नगर आयुक्त और मेयर भी यहां पर निरीक्षण कर चुके हैं।
https://ift.tt/nqfjwrm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply