इटावा में ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार शाम एफएम कार्यालय के पास जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विभिन्न मामलों में बरामद अंग्रेजी शराब, बीयर, देशी शराब और कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। कुल 206 मामलों में जब्त की गई हजारों लीटर शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह पूरी कार्रवाई की गई। कोर्ट के आदेश पर हुआ शराब का विनष्टीकरण पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई। लंबे समय से विभिन्न मामलों में जब्त शराब थानों में रखी गई थी। आदेश मिलने के बाद सभी प्रकार की शराब को एक स्थान पर लाकर जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाया गया और उसमें डालकर पूरी तरह नष्ट कराया गया। अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी खेप नष्ट पांच मामलों में बरामद 212 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 48 हजार 400 रुपये बताई गई। वहीं नौ मामलों में जब्त 895 लीटर बीयर, जिसमें कुल 1790 कैन शामिल थे, को भी नष्ट किया गया। बीयर की कीमत करीब 1 लाख 79 हजार रुपये आंकी गई। देशी और कच्ची शराब पर भी कार्रवाई इसके अलावा 190 मामलों में पकड़ी गई 1711 लीटर देशी शराब को भी गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया। देशी शराब की कीमत लगभग 5 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई। वहीं दो मामलों में बरामद 15 लीटर कच्ची शराब, जिसकी कीमत करीब तीन हजार रुपये है, उसे भी मौके पर ही नष्ट कराया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
https://ift.tt/2US9DTB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply