गोंडा में होमवर्क ना पूरा करने पर टीचर ने कक्षा दो के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। टीचर ने मासूम को गिनकर 105 डंडे मारे। ये देखकर क्लास के बाकी छात्र सहम गए। छात्र के पैरों और शरीर पर डंडे के गहरे निशान पड़ गए। जब बच्चा रोने लगा तो टीचर ने उसे बिस्किट दिया। उसे धमकाया कि अगर घर पर किसी को बताया तो कल फिर मारूंगा। छुट्टी के बाद वह रोते-बिलखते जब घर पहुंचा तो परिजनों के होश उड़ गए। पिता बच्चे को तुरंत इलाज के लिए ले गए। वह जब शिकायत करने स्कूल पहुंचे तो उन्हें वहां से डांटकर भगा दिया गया। पुलिस ने टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है। मामला करनैलगंज थाना क्षेत्र का है।
अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
चतरौली में राज प्रसाद गोस्वामी (45) अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी जानकी (40) बेटा अवधेश (22) बेटी रिशु (16) और 10 साल का सबसे छोटा बेटा रहते हैं। छोटा बेटा गुमदहा के एमआरजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 का छात्र है। बुधवार को सुबह 9 बजे स्कूल गया। उसने अपनी सभी क्लासेज ली। लंच के बाद 1 बजे सोशल साइंस की क्लास लेने के लिए टीचर प्रखर सिंह (38) आए। उन्होंने आते ही बच्चों से होमवर्क दिखाने के लिए कहा। प्रखर बारी-बारी से होमवर्क चेक करने लगे। वह पीड़ित बच्चे के पास पहुंचे। उसका होमवर्क पूरा नहीं था। इस बात पर प्रखर सिंह आग बबूला हो गए। उन्होंने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। प्रखर सिंह ने उसके पैरों पर गिनकर 105 डंडे मारे। ये देखकर क्लास के बाकी बच्चे सहम गए। अभिषेक जोर-जोर से रोने लगा। पिता के अनुसार मामले को बिगड़ता देख टीचर ने बच्चे को बिस्किट दिया। उसे धमकाया और कहा कि अगर घर पर कुछ बताया तो कल फिर मारूंगा।
बच्चे के पिता को स्कूल से डांटकर भगाया
छुट्टी होने के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा। उसने अपने पिता राज प्रसाद को सारी बात बताई। राज प्रसाद ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद 4.30 बजे राज प्रसाद शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो स्कूल के प्रिंसिपल माधवराज ने उन्हें डांटकर भगा दिया। रात 7 बजे राज प्रसाद बेटे को लेकर थाने पहुंचे और प्रखर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई। चचरी चौकी प्रभारी SI अवनीश शुक्ला को मामले की जांच सौंपी गई है। शुक्रवार को बच्चे का मेडिकल कराया गया है। आरोपी का पिता बोला- तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते
राज प्रसाद ने कहा- जब मैं शिकायत लेकर स्कूल पहुंचा तो प्रिंसिपल ने मेरे लड़के से उल्टा कहा कि जब टीचर ने मारा तो मुझे आकर क्यों नहीं बताया। अब बताइए मेरा लड़का नाबालिग है। उसे कोई 40 साल का आदमी पकड़कर मारेगा तो वह कैसे छुड़ाकर जा पाएगा। इसके बाद जब चौकी इंचार्ज ने टीचर के पिता को बुलवाया तो उन्होंने कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते हो। मेरे लड़के को फांसी नहीं दिलवा सकते हो। फांसी दिलवाना मेरा अधिकार नहीं है, लेकिन सजा जरूर दिलवा सकता हूं। बस उसे सजा दिलाई जाए। उसे अरेस्ट किया जाए।
टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया
वहीं, स्कूल के विद्यालय के प्रिंसिपल माधवराज ने बताया- छात्र कुछ दिनों से लगातार होमवर्क पूरा नहीं कर रहा था। इसी से नाराज होकर टीचर ने मार दिया। हमने कहा था कि हम दवा करवा देंगे, लेकिन उन्होंने जाकर के एफआईआर करवा दी।
ऐसा दूसरे किसी बच्चे के साथ ना हो इसीलिए हमने टीचर को तत्काल प्रभाव से निकाल दिया है। अब उसे अध्यापक की मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पुलिस प्रशासन का मेरा पूरा सहयोग है। हमने अपने सभी टीचरों को सख्त हिदायत दी है कि इस तरीके से किसी बच्चे के साथ दोबारा ना करें। ————————————– ये भी पढ़ें… स्कूल में कुरान की आयतें लगाईं, महापुरुषों की तस्वीर गायब:संभल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, बोले- ये इस्लामिक जिहाद चल रहा
संभल के सरकारी स्कूल में महापुरुषों की तस्वीर हटाकर कुरान की आयतें लगा दी गईं। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को जैसे इसकी सूचना मिली। वे स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा ये पूरी तरह से इस्लामिक जिहाद चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/Xv41Mlw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply