जालौन के कुठौंद क्षेत्र में शेखपुर अहीर-जालौन खुर्द नहर के पास बने रामनरेश के ट्यूबवेल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सुदामा (32) पुत्र सूरज सिंह, निवासी बलिया शामिल है। जो पेशे से मछली पकड़ने का काम करता था। वर्तमान में रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलउआ जागीर में रह रहा था। जबकि दूसरा मृतक कुसुम सिंह (22) पुत्र अशोक कुमार, निवासी जालौन खुर्द बताया गया है। दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी और अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई। वही बताया गया है कि दोनों अपनी अपनी बाइक चला रहे थे। हादसे में 40 वर्षीय करण पुत्र दिनेश, निवासी सिलउआ जागीर तथा 24 वर्षीय गौतम पुत्र रामनरेश, निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी और नहर किनारे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह प्रतीत हो रही है।
https://ift.tt/7GqP1YJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply